मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जनपद बांदा।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 06/07 अगस्त 2026 की देर रात्रि को थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को सूचना के 12 घण्टे के अंदर अवैध तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक दिनांक 06 अगस्त 2026 की शाम को थाना गिरवां क्षेत्र के रहने वाले रामपाल द्वारा थाना तिंदवारी पर सूचना दी गई कि बबेरु तिराहा तिंदवारी से अज्ञात चोरों द्वारा उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में पुलिस को रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति एक मोटरसाइकिल से बबेरु से तिंदवारी आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों को रोककर पूछताछ करने की कोशिश की तो दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे जिसे पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए पकड़ लिया गया तथा तलाशी लेते हुए भागने का कारण पूछा गया तो दोनों ने बताया कि उन्होने ये मोटरसाइकिल उन्होनें बबेरु तिराहा के पास बांदा फतेहपुर रोड़ से चोरी की है। मोटरसाइकिल में एक मोबाइल भी मिला था जिसको पकड़े जाने के डर से फेक दिया था। तलाशी में अभियुक्त संदीप के कब्जे से एक अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में बढौत्तरी करते हुए न्यायालय भेजा गया। पुलिस द्वारा 01 मोटरसाकिल विक्की एक्सएल (चोरी की) तथा 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त में बलवीर उर्फ बल्ली पुत्र कलुआ निवासी ग्राम पिपरगवां थाना तिन्दवारी जनपद बांदा तथा संदीप उर्फ धुनगी पुत्र गुलाब निवासी ग्राम पिपरगवां थाना तिन्दवारी जनपद बांदा रहे। संबंधित पर मु०अ०सं० 165/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना तिन्दवारी जनपद बांदा तथा मु०अ०सं० 166/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तिन्दवारी जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० गजेन्द्र सिंह थाना तिंदवारी, कां० अजय यादव, कां० वारेन्द्र कुमार, कां० सुदेश कुमार मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट