
जनपद बांदा।
बांदा में 15 अगस्त भारतीय स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रांगण-जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, अवस्थी धर्मशाला, स्टेशन रोड, बांदा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। तत्पश्चात गोष्ठी में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित द्वारा प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी क्रांतिकारी पंडित गोपीनाथ दनादन सहित जनपद बांदा के स्वतंत्रता सेनानियों एवं आजादी के लिए क्रांतिकारियों के अमूल्य योगदान के विषय में विस्तृत विचार रखे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “आजादी हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिया गया सिर्फ एक तोहफा नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है, यह जिम्मेदारी है सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने की, संविधान और तिरंगे के मूल्यों को अपने दिल में रखने की और हर हाल में लोकतंत्र की रक्षा करने की, मुझे गर्व है कि हमारे देशवासी, खासकर युवा, इन मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट हैं।”
15 अगस्त भारतीय स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर ध्वजारोहण व राष्ट्रीय ध्वज को सलामी कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह, पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, एआईसीसी सदस्य प्रद्युम्न दुबे लालू, अखिलेश कुमार शुक्ला, पीसीसी सदस्य पवन देवी कोरी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, कांग्रेस सेवादल कैलाश नाथ बाजपेई, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश, डॉ० संजय द्विवेदी दनादन, द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला एडवोकेट, बल्देव वर्मा एडवोकेट, जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, कालीचरण निगम, शोएब रिजवी, जिला सचिव हेमन्त वर्मा, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, रमेश साहू नगर अध्यक्ष अतर्रा, प्रवक्ता राममिलन सिंह पटेल एडवोकेट, वक्ता राजेश कुमार गुप्ता, मीरा देवी, रेनू शर्मा, मुमताज बेगम, सबिया बेगम, माया देवी, रानी देवी, मुन्नी देवी, साबरा, के पी सेन, आरिफ निजामी, मण्डल अध्यक्ष रज्जाक भाई, लवकुश निषाद, रफत खान गोगा, अशरफ उल्ला रम्पा, सत्यम सिंह, दिव्यांश वर्मा, जिलानी दुर्रानी, रम्मू वर्मा, शब्बीर सौदागर, सुखदेव गांधी, इस्लाम भाई आदि सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


