एएसपी ने पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं को सुन निस्तारण हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जनपद बांदा।

शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज द्वारा पुलिस लाइन सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान पेंशनर्स की पेंशन, चिकित्सा सुविधा, पारिवारिक पेंशन, लंबित प्रकरणों एवं अन्य विभागीय समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। संबंधित अधिकारियों/शाखाओं को समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा पुलिस पेंशनर्स के सेवाकाल में पुलिस विभाग के प्रति किए गए योगदान, निष्ठा एवं समर्पण की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि “पुलिसकर्मी नौकरी से सेवानिवृत्त होते हैं, सेवा से नहीं” उनके लंबे सेवाकाल का अनुभव एवं मार्गदर्शन आज भी विभाग एवं समाज के लिए महत्वपूर्ण है। पुलिस प्रशासन द्वारा पेंशनर्स के सम्मान, सुविधा एवं कल्याण के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। बैठक के समापन अवसर पर 75 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के 06 वरिष्ठ पुलिस पेंशनर्स, पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान बांदा के 12 पदाधिकारियों तथा संस्थान की सदस्यता ग्रहण करने वाले 06 पुलिस पेंशनर्स को सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए सभी पेंशनर्स के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर पुलिस पेंशनर्स द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनने एवं सम्मानित किए जाने पर पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।

75 वर्ष या 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पुलिस पेंशनर्स में जानकी प्रसाद उम्र 90 वर्ष, सियाप्यारी सिंह गौतम उम्र 80 वर्ष, बुलाकी प्रसाद उम्र 76 वर्ष, श्यामलाल सोनी उम्र 75 वर्ष, महाप्रसाद मिश्र उम्र 75 वर्ष तथा शिवशरण यादव उम्र 75 वर्ष रहे। इस दौरान पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान बांदा के पदाधिकारी में जयकरन सिंह महासचिव, शंखवाणी मिश्र सचिव प्रथम, हरि प्रसाद सोनकर सचिव द्वितीय, अलकू विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष, नियाज अहमद खां सर्किल नगर अध्यक्ष, नारायण बाबू तिवारी सर्किल नगर उपाध्यक्ष, बुद्ध प्रकाश दीक्षित सर्किल सदर अध्यक्ष, बलवीर सिंह सर्किल सदर उपाध्यक्ष, चन्द्रिका प्रसाद सर्किल अतर्रा अध्यक्ष, शंकर प्रसाद तिवारी सर्किल अतर्रा उपाध्यक्ष, सत्यप्रकाश द्विवेदी मीडिया प्रभारी, रामऔतार विश्वकर्मा पूर्व उपाध्यक्ष रहे। पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान की सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्य में इकबाल खां सदस्य, चुनकाई सिंह सदस्य, नरेन्द्र पाल सदस्य, कामता प्रसाद यादव सदस्य, बृजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी सदस्य, चुनवाद प्रसाद सदस्य मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट