भोगलपुर गांव में भागवत कथा के आयोजन का हुआ शुभारंभ

खागा फतेहपुर ::- आज दिनांक 21मई से खागा तहसील अंतर्गत भोगलपुर गाँव में भागवत कथा का शुभ आरम्भ हुआ।
आज कथा का पहला दिन था जिसमें कथा व्यास ने अपनी वाणी से दर्शकों को भागवत कथा की ऐसी बातें बताई कि दर्शकों का मन मनमुग्ध हो गया। कथा में रोचकता लाने के लिए बीच बीच में भजनों का भी आयोजन होता रहा जिससे दर्शक भजनों में नृत्य करने लगते थे। कथा के आयोजकबृज मोहन प्रसाद तिवारी जी है जिन्होंने यह सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं साप्ताहिक ज्ञान का सुंदर कार्य संभाला। कथा व्यास पंडित कमल नयन शरण जी हैं जो बृंदावन से चल कर कथा का ज्ञान बांटने आए हुए हैं।
कथा में यज्ञाचार्य विनीत तिवारी जी, अनमोल मिश्रा जी है प्रथम दिन गणेश पूजन, कलश यात्रा, पित्र कथा को सुनाया गया। कथा में सहयोगकर्ता लल्लन तिवारी, बच्चन तिवारी, सज्जन तिवारी जी एवं ग्रामीण लोग रहे सर्व प्रथम कलश यात्रा का कार्यक्रम हुआ उसके बाद कथा का प्रारम्भ हुआ। यह कथा 27 मई तक चलेगी इस दिन ही कथा का समापन एवं पूर्णाहुति एवं हवन होगा 28 मई को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा का समय दोपहर तीन बजे से शाम छः बजे तक रहेगा। कथा आयोजक ने सभी ग्रामीणों व आस पास की जनता से निवेदन किया कि वह कथा में पहुंच कर कथा को सुन कर अपना जीवन धन्य बनाएं।
ब्यूरो रिपोर्ट