जनपद बांदा।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी बाँदा अमित आसेरी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में चल रही प्रथम स्तरीय जाँच (FLC) का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने FLC स्थल पर चल रही ईवीएम एवं वीवीपैट की तकनीकी जाँच की प्रक्रिया का जायजा लिया। BEL के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया एवं प्रोटोकॉल के अनुसार मशीनों की जाँच की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं इंजीनियरों को FLC कार्य निर्धारित समय- सारिणी के अनुसार पूर्ण कराने के निर्देश दिए। FLC के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देशों एवं निर्धारित मानकों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, आवश्यक अभिलेखों एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। FLC प्रक्रिया में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी सुनिश्चित की जा रही है। FLC की कार्यवाही को निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपादित किए जाने पर जोर दिया गया। FLC प्रक्रिया 17 सितंबर से 07 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जा रही है। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को समयबद्ध, व्यवस्थित एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगे बढ़ाया जा रहा है।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


