आभूषण/नगदी चोरी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनपद बांदा।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में मंगलवार दिनांक 18 अगस्त 2026 को थाना बिसंडा पुलिस द्वारा चोरी करने वाले अभियुक्त को चोरी के माल/आभूषणों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की सूचना के अनुसार थाना बिसंडा क्षेत्र के ग्राम सिकलोढी के रहने वाले दयाराम द्वारा दिनांक 16 अगस्त 2026 को अपने घर में चोरों द्वारा कीमती आभूषण व नगदी चोरी किए जाने के संबंध में सूचना दी गई। सूचना पर तत्काल थाना बिसंडा पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में थाना बिसंडा पुलिस द्वारा लगातार की जा रही गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अभियुक्त रामबली को ग्राम गोकुल पुरवा–इटरा मिलौली मार्ग पर स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त रामबली द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया गया कि दिनांक 15 अगस्त 2026 को उसने अपनी भाभी के आभूषण चोरी किए थे। अभियुक्त की निशांदेही पर पुलिस द्वारा चोरी किए गए शत-प्रतिशत आभूषण बरामद कर लिए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹09 लाख है। इस दौरान 01 जोड़ी छोटी झुमकी (पीली धातु), 01 जोड़ी बड़ी झुमकी (पीली धातु), 01 मंगलसूत्र मोती सहित (पीली धातु), 01 मनचली (पीली धातु), 01 लॉकेट माला मोती सहित (पीली धातु), 01 छागल (सफेद धातु), 01 हाफपेटी (सफेद धातु), 01 कमरपेटी (सफेद धातु), 02 जोड़ी पायल (सफेद धातु) बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त में रामबली पुत्र दयाराम निवासी ग्राम गोकुल पुरवा, सिकलोढी थाना बिसंडा जनपद बांदा मौजूद रहा। संबंधित पर मु०अ०सं०- 388/26 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस थाना बिसंडा जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चन्द्रप्रकाश तिवारी थानाध्यक्ष बिसंडा, उ०नि० रविन्द्रनाथ दुबे, हे०कां० सर्वेश यादव, कां० आदित्य, म०कां० प्रीति यादव मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट