जनपद बांदा।
बांदा में शनिवार 22 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी बाँदा के निर्देशानुसार जनपद में संचालित बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा, श्रम विभाग, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग आदि द्वारा संचालित 26 आवासीय विद्यालयों का जिला स्तरीय अधिकारियों, उपजिलाधिकारीगण एवं खण्ड विकास अधिकारियों को विद्यालय आवंटित कर औचक निरीक्षण कराया गया। साथ ही जिलाधिकारी बांदा के निर्देशानुसार बेसिक शिक्षा विभाग के जनपद बांदा में संचालित परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्रओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मूलभूत सुविधाओं, जलभराव, जर्जर/निष्प्रयोज्य भवन, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, फल-दूध का वितरण, शैक्षिक गतिविधयों व छात्र-छात्राओं को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की जांच हेतु दिनांक 20 अगस्त 2026 को जनपद एवं मण्डल स्तरीय अधिकारियों द्वारा जनपद के 404 परिषदीय विद्यालयों का रैपिड सर्वे किया गया। जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा किये गये रैपिड सर्वे के उपरान्त उपलब्ध करायी गयी रिपोर्ट के अनुसार विद्यालयों में कमियों का सुधार किये जाने हेतु सम्बन्धित कार्यदायी विभागों को विद्यालयों में पायी गयी कमियों की विद्यालयवार सूची उपलब्ध कराते हुये अतिशीघ्र कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये है। साथ ही विद्यालयों में औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये शिक्षकों/शिक्षामित्रों /अनुदेशकों का विभागीय नियमों के आलोक में आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। जिला प्रशासन द्वारा छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर वातावरण हेतु इस तरह के अभियाान निरन्तर एवं सतर्क दृष्टि से क्रियान्वित किये जायेगें।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


