जनपद बांदा।
एस.डी.सेवा संस्थान की ओर से गुरुवार को अतर्रा चुंगी स्थित प्रशासनिक कार्यालय में दान उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 10 एचआईवी/एड्स पॉजिटिव व्यक्तियों को राशन किट वितरित कर उनकी सहायता की गई। किट में आटा नमक, चावल, गुड़, साबुन एवं बिस्कुट सहित अन्य दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री शामिल रही।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सुनील सक्सेना ने सहभागिता करते हुए सेवा कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया।नगर पालिका के फूड इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने भी कार्यक्रम में विशेष सहयोग किया। इसके साथ ही अन्य समाजसेवियों ने भी जरूरतमंदों की मदद के लिए योगदान दिया। एसडी सेवा संस्थान की सचिव प्रीती साहू ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज के वंचित वर्गों को सहयोग प्रदान करना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। संस्थान भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद करता रहेगा।कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और मानवीय सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


