पशु तस्करों ने वाहन से कुचल कर की दो की हत्या, संवेदना जताने पहुंचे शलभ मणि

शेयर करे

मृतक के दरवाज़े पर उपस्थित लोगों ने प्रभावी कार्रवाई की मांग की

मृतक आश्रितों को संविदा पर नौकरी की भी हुई मांग

– मृतक सौरभ चौबे की बहन साक्षी को पढ़ाई के लिए 2500 प्रति महीने का वादा
– मृतक आशुतोष पांडे के पिता धुरंधर पांडे को वृद्धा पेंशन दिलाने का आश्वासन

पाण्डेय एन डी देहाती की रिपोर्ट

देवरिया। जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौली राज में गत दस दिसंबर को गौ तस्करों ने वाहन से कुचल कर दो युवकों की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस द्वारा अभी तक मुख्य आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर लोगों में गुस्सा है।

शुक्रवार को मृतक युवकों के घर अपनी संवेदना प्रकट करने पहुंचे देवरिया के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी दर्जनों वाहनों के काफ़िला के साथ पहुंचे। लोगों ने शलभ मणि से प्रभावी कार्रवाई कराने व आश्रितों की मदद की अपील की। विधायक ने दोनों मृतक की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। मृतक सौरभ चौबे की की छोटी बहन जो मझौली राज के ही बलभद्र नारायण इंटर कॉलेज मे पढ़ती है उसे प्रति महीने 2500 रूपये देने का वादा किया और मृतक आशुतोष पांडे के पिता धुरंधर पांडे को उनका वृद्धा पेंशन को लेकर जानकारी हासिल किया और उसे तत्काल बनाने के लिए अपने साथी से मदद कर कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सार्वजनिक रूप से सदर विधायक ने पुलिस अधीक्षक को फोन कर कारवाई के बारे मे जानकारी ली।

मृतक के दरवाज़े पर मीडिया द्वारा सवाल खड़ा करने पर विधायक शलभ मणि ने बताया गया कि पुलिस प्रभावी कार्रवाई करेगी।
इस दौरान अनुज मिश्रा ,सिद्धार्थ मिश्रा ,हिमांशु मिश्रा ,प्रमोद चतुर्वेदी,धुरंधर पांडे,अजय सिंह,शशिकांत चौबे ,सचिन चौबे,देवेंद्र मिश्रा, विपुल तिवारी, नर्वदेश्वर पाण्डेय देहाती,,गौरी शंकर ,हैप्पी मिश्रा,राजेश सिंह ,प्रभाकर दुबे, शशिकांत चौबे, सचिन चौबे, गौरीशंकर गुप्ता, प्रभाकर दुबे, विपुल तिवारी, गणेश पाण्डेय सहित कई लोग उपस्थित रहे।