20 वर्षीय जच्चा ने दिया स्वस्थ्य बच्चे को जन्म लेकिन कर दिया समर्पण

जनपद बांदा।

बांदा में मंगलवार को एक मामले में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने जानकारी देते हुए बताया है कि जनपद बांदा के थाना बबेरू में एक सीएचसी बबेरू से मेमो प्राप्त हुआ। मेमो के अनुसार एक 20 वर्षीय जच्चा द्वारा एक स्वस्थ बालक बच्चे को जन्म दिया गया है। किन्हीं परिस्थितियों के कारण परिजन व जच्चा अपने शिशु को अपने पास नहीं रखना चाहते है व बच्चे को समर्पण कर दिया है। इस सूचना मिलने पर तत्काल थाना बबेरू की पुलिस द्वारा मौके पर जाकर स्वस्थ शिशु को कब्जे में लिया गया तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर को सूचना दी गई है व बच्चे को जिला अस्पताल बांदा में शिफ्ट कराया जा रहा है। बाल कल्याण समिति व सभी संबंधित संस्थाओं को भी सूचना दे दी गई है। जे जे एक्ट के प्रावधानों के अनुसार बाल समर्पण की सभी कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट