जनपद बांदा।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शराब के बिक्री/तस्करी एवं निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार दिनांक 12 सितंबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज के नेतृत्व में पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जनपद बांदा के समस्त थाना क्षेत्रो में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर लाइसेंसी अंग्रेजी शराब, देशी शराब, मॉडल शॉप एवं अन्य आबकारी दुकानों की गहनता से चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान संबंधित दुकानों पर उपलब्ध शराब के स्टॉक, बिक्री एवं स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया गया तथा लाइसेंस की शर्तों एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुपालन की भी जांच की गई। साथ ही लाइसेंसी शराब की दुकानों के संचालकों को भी निर्धारित नियमों एवं लाइसेंस की शर्तों का पूर्ण रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अवैध शराब के निर्माण अथवा बिक्री की सम्भावना वाले संदिग्ध एवं चिन्हित स्थानों पर भी सघन चेकिंग की गई। इसके साथ ही आपराधिक इतिहास वाले संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं ऐसे स्थानों की भी जांच की गई, जहां अवैध शराब के निर्माण, भंडारण अथवा बिक्री की संभावना हो सकती है। चेकिंग अभियान के दौरान टीमों द्वारा अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरती गई। विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक पूछताछ एवं जांच की गई तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ कर्मचारियों को अवैध शराब के कारोबार पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही करने व अभियान को लगातार प्रभावी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान समस्त क्षेत्राधिकारी द्वारा संयुक्त टीम के साथ द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों सघन चेकिंग की गई।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


