रिपोर्ट मोहित कुमार शर्मा।
समथर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत समथर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में ले लिया
पुलिस के मुताबिक, थाना समथर पुलिस टीम क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पहाड़पुरा नहर पुल के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं सूचना को थाना अध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम के साथ स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया पुलिस द्वारा तलाशी लिए जाने पर दोनों युवकों के कब्जे से कुल 8 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ पूछताछ में गिरफ्तार युवकों ने अपना नाम विशाल यादव उम्र 19 वर्ष तथा रविन्द्र यादव उम्र 20 वर्ष बताया दोनों आरोपी खैरे ऊपर, सुभाष नगर, थाना पूंछ, जिला झांसी के निवासी बताए गए हैं पुलिस ने मौके से गांजा ले जाने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP93 AC 7423 भी बरामद की बरामदगी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को थाने लेकर पहुंची, जहां उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी
वही कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, रि. का. रोहित कुमार यादव एवं प्रभाकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही समथर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा


