खागा फतेहपुर ::- खागा तहसील में विधि व्यवसाय में कार्यरत अधिवक्ता रामसखा द्रिबेदी के पुत्र ने मुख्यमंत्री की पेंटिंग बनाकर चित्रकला का अनूठा उदाहरण पेश किया है अधिवक्ता पुत्र द्वारा बनाई गई मनमोहक पेंटिंग भेंट स्वरूप एसडीएम खागा को प्रदान की गई । अधिवक्ता राम सखा ने बताया कि उनका पुत्र सूर्यांश द्विवेदी बी टेक का छात्र है जो कि यूनाइटेड कालेज प्रयागराज में पढ़ता है उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्य कुशलता से प्रेरित होकर कैनवास पर उनका मनमोहक चित्रण कर डाला और उसकी इच्छा थी कि उसके द्वारा बनाई गई पेंटिंग किसी सरकारी दफ्तर की शोभा बने इसीलिए इस पेंटिंग को एसडीएम खागा को भेट कर दिया गया है एसडीएम अभिनीत कुमार ने पेंटिंग व छात्र की योग्यता की काफ़ी सराहना की है।
ब्यूरो रिपोर्ट



