अवैध गांजे के साथ 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार 

जनपद बांदा।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में थाना कालिंजर पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 20/21 अक्टूबर 2026 की देर रात्रि थाना कालिंजर पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्तों को ग्राम गिरधरपुर रोड़ ट्रांसफार्मर के पास से गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से कुल 02 किलो 300 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे को कब्जे में लेकर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कालिंजर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। इस दौरान अभियुक्त के पास से 02 किलो 300 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त में मुन्ना पुत्र किशोरी दास निवासी ग्राम तरहटी थाना कालिंजर जनपद बांदा तथा बलवीर पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम सौता थाना कालिंजर जनपद बांदा शामिल रहे। आवश्यक धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० मनीष कुमार, कां० रवि सिंह, कां० गुलाब गुप्ता मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट