पुलिस ने चोरियों का किया खुलासा, एक गिरफ्तार, चोरी के आभूषण, बर्तन व अवैध तमंचा सहित 2300 रुपए बरामद

जनपद बांदा।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 05 अगस्त 2026 को थाना बिसंडा पुलिस द्वारा चोरी करने वाले अभियुक्त को चोरी के सामान साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जानकारी के अनुसार थाना बिसंडा क्षेत्र के ग्राम पुनाहार निवासी शिवप्यारी द्वारा दिनांक 26.06.2026 को अपने घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने के संबंध में सूचना दी तथा थाना क्षेत्र के सुखदेव का पुरवा निवासी चन्द्रभवन द्वारा दिनांक 03.08.2026 को अपने घर में अजय नामक व्यक्ति द्वारा चोरी किए जाने के संबंध में सूचना दी गई। उक्त घटनाओं के संबंध में थाना बिसंडा पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में थाना बिसंडा पुलिस द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए अभियुक्त की पहचान की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त अजय को बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे टोल के पास स्थित पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि उसने दिनांक 25.06.2026 की रात्रि ग्राम पुनाहार में शिवप्यारी के घर की अलमारी का ताला तोड़कर आभूषण एवं नगदी चोरी की थी। इसके अतिरिक्त दिनांक 31.07.2026 को चन्द्रभवन के घर का ताला तोड़कर बर्तन चोरी किए थे। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के आभूषण, वर्तन व अवैध तमंचा सहित 2300 रुपए नगदी बरामद किया गया। इस दौरान 02 कसांडी (कलसी), 01 लोटा (पीली धातु), 02 चूरवा(हाथ व पैर के ) सफेद धातु, 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 2300 रुपए नगद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अजय कुमार पुत्र इन्द्रजीत निवासी ग्राम सुखदेव का पुरवा थाना बिसंडा जनपद बांदा बताया गया है। संबंधित पर मु०अ०सं०- 375/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बिसंडा जनपद बांदा, मु०अ०सं०- 295/26 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस थाना बिसंडा जनपद बांदा, मु०अ०सं०- 368/26 धारा 305(ए)/331(3)/317(2) बीएनएस थाना बिसंडा जनपद बांदा में अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चन्द्रप्रकाश तिवारी थानाध्यक्ष बिसंडा, उ०नि० गिरीश कुमार त्रिपाठी, कां० अजय पासी, कां० जितेन्द्र कुमार मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट