गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने के लिए प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

जनपद बांदा।

बांदा गो सम्मान अभियान के तहत जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। अभियान से जुड़े प्रतिनिधियों ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 48 और अनुच्छेद 51(ए)(ग) की भावना के अनुरूप गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का संवैधानिक दर्जा देने की मांग उठाई। ज्ञापन में केंद्र सरकार से देशभर में गो संरक्षण को प्रभावी बनाने के लिए केंद्र स्तर पर गो मंत्रालय गठित करने तथा गो संरक्षण एवं प्रबंधन के लिए एकीकृत व्यवस्था लागू करने की भी मांग की गई है। प्रतिनिधियों ने बताया कि गो सम्मान बांदा से हस्ताक्षर अभियान लगभग 101525 लाख लोगों ने समर्थन दिया।जानकारी दी गई कि अभियान के प्रथम चरण में 27 अप्रैल 2026 को देश की लगभग 5,000 तहसीलों के माध्यम से 5 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा संबंधित राज्यों के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्रियों को प्रार्थना-पत्र सौंपे गए थे। अभियान के पदाधिकारियों के अनुसार इन मांगों पर अब तक अपेक्षित निर्णय न लिए जाने के कारण अब द्वितीय चरण के अंतर्गत 27 जुलाई 2026 को पुनः देशभर के सभी जिलों से अनुस्मारक (रिमाइंडर) प्रार्थना-पत्र सरकार को प्रेषित किए जाएंगे। देशभर से एकत्र किए गए लाखों नागरिकों के हस्ताक्षर भी राष्ट्रपति तक पहुंचाने का आग्रह किया गया है, ताकि गौ संरक्षण और संवर्धन से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक कदम उठाए जा सकें। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कहा कि ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा गया है। साथ ही उन्होंने समाज के सभी वर्गों से गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अभियान को सहयोग देने की अपील की। ज्ञापन देने में कार्यकर्ता, विश्व हिंदू महासंघ भारत, बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष नीरज निगम, संतोष श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह “नीलेश” जिलाध्यक्ष बांदा विश्व हिंदू महासंघ भारत, आलोक निगम रिलेक्स, पंकज कुमार, अभिषेक वर्मा, पंकज निगम, शिवम धुरिया, जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद प्रकाश चंद्र त्रिपाठी जिला सह मंत्री डॉ० राज कुमार गुप्ता जिला समरसता प्रमुख चंद्र प्रकाश, नगर अध्यक्ष विजय बहादुर गुप्ता, नगर सह मंत्री धर्मेंद्र द्विवेदी, नगर सत्संग प्रमुख शिव कुमार, बलराम नगर संयोजक सूरज सोनी, हर्ष दासवानी, आशीष शुक्ला, रजनी वैश्य, रुबी श्रीवास्तव सहित विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल गौ सम्मान अभियान के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट