जनपद बांदा।
सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप का महर्षि बामदेव की पावन धरती बांदा में आगमन हुआ, साथ में तिंदवारी विधानसभा के ग्राम कुकुवा में विशाल जनसभा का कार्यक्रम तिंदवारी विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद निषाद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महेश कश्यप ने भाजपा सरकार के क्रिया कलापों की जमकर बुराई की और कहा कि भाजपा सरकार दलित, पिछड़ों का हक खाए जा रही है। भाजपा सरकार में अपराध चरम सीमा पर है। इन्होंने भगवान राम को भी नहीं छोड़ा, हमारे समाज के लोगों ने भगवान रामचंद्र जी को नौका से पार कराया था लेकिन ये सरकार पूरी तरह से फेल है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोक सभा प्रभारी उमेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष इमरान अली राजू, यूजन सभा राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी विदित, अशोक सिंह गौर, रामलाल प्रजापति, दिलीप पटवा, राजन चंदेल, अजय निषाद, सर्वेश पाल, अंकित पाल, के०के० यादव, नीरज पाल, रहीस खान, बउआ परिहार, जनमेजय सिंह राखी निषाद, फूल मती निषाद, रामकली निषाद, इन्द्रपाल निषाद, कालूराम निषाद आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता नेता पदाधिकारी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद गुप्ता राजा ने किया।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


