ब्रजेश सिंह मंडल अध्यक्ष भाजपा ने राज्य मंत्री कृष्णा पासवान को एक साथ दिए तीन शिकायती पत्र  

फतेहपुर खागा

कोतवाली क्षेत्र के चौकी से खागा तक सड़क निर्माण कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। आगामी सावन माह में इसी मार्ग से प्रतिदिन हजारों कांवड़ श्रद्धालुओं का आवागमन होगा। वर्तमान में सड़क की खराब स्थिति एवं निर्माण कार्य की धीमी प्रगति के कारण कांवड़ यात्रियों के साथ-साथ क्षेत्र के आम नागरिकों को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है।

जनहित एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए  विभाग को निर्देशित कर सड़क निर्माण कार्य में तत्काल तेजी लाई जाए तथा चौकी से खागा तक का निर्माण कार्य यथा शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे सावन माह में कांवड़ यात्रियों एवं आम जनता को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सके।

खागा जी.टी. रोड पर तोड़फोड़ के बाद अधूरे पड़े नालों एवं सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराए जाने हेतु राज्य मंत्री कृष्णा पासवान जी को दिया ज्ञापन 

कोतवाली क्षेत्र के खागा जी.टी. रोड पर सड़क चौड़ीकरण एवं नाला निर्माण के लिए काफी समय पूर्व सड़क को तोड़ दिया गया था, लेकिन आज दिनांक तक न तो दोनों ओर के नालों का निर्माण पूरा हुआ है और न ही सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण हो सका है।

परिणामस्वरूप सड़क के दोनों ओर गड्डे, अधूरे नाले एवं उबड़-खाबड़ मार्ग के कारण आम जनता, व्यापारी, स्कूली छात्र-छात्राएँ एवं राहगीरों को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है तथा दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।

जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग एवं कार्यदाधी संस्था को निर्देशित कर खागा जी.टी. रोड के दोनों ओर नाला निर्माण एवं सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र अतिशीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सके।

 

खागा रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव पुनः बहाल कराए जाने हेतु राज्य मंत्री कृष्णा पासवान को दिया ज्ञापन।

कोतवाली क्षेत्र के खागा नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता की ओर से आपका ध्यान एक अत्यंत महत्वपूर्ण जनहित के विषय की ओर आकर्षित कराना चाहता हूँ। खागा रेलवे स्टेशन जनपद फतेहपुर का एक प्रमुख रेलवे स्टेशन एवं महत्वपूर्ण व्यापारिक एवं आवागमन केंद्र है, जहां से प्रतिदिन हजारों यात्री प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, हावड़ा, मुंबई सहित देश के विभिन्न शहरों की यात्रा करते हैं।

कोरोना काल से पूर्व खागा रेलवे स्टेशन पर कई लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव था, जिससे क्षेत्रवासियों को काफी सुविधा मिलती थी। लेकिन कोरोना काल के बाद अधिकांश ट्रेनों का ठहराव समाप्त कर दिया गया। इसके कारण यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों एवं आम नागरिकों को फतेहपुर, प्रयागराज अथवा कानपुर जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है, जिससे समय, धन एवं श्रम की अनावश्यक हानि होती है।

जनहित को दृष्टिगत रखते हुए रेल मंत्रालय एवं संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शिव एक्सप्रेस (12927/12928) तथा जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (12307/12308) सहित अन्य आवश्यक लंबी दूरी की ट्रेनों का खागा रेलवे स्टेशन पर ठहराव पुनः बहाल कराने की कृपा करें।

इससे क्षेत्र की लाखों जनता, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी तथा खागा क्षेत्र के विकास को भी नई गति प्राप्त होगी।

इन तीनो शिकायती पत्रों को के विषय में राज्य मंत्री कृष्णा पासवान जी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया की ब्रजेश सिंह मंडल अध्यक्ष खागा के द्वारा ज्ञापन मिला हैँ नियमानुसार प्रकरण से सम्बंधित जे ई व ठेकदारों से बातचीत कर जल्द ही समस्याओ का समाधान किया जायेगा रहा सवाल खागा रेलवे स्टेशन में लम्बी दूरी की ट्रेन के ठहराव के विषय में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी को अवगत कराकर ट्रेन के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी बस आप लोग धैर्य बनाए रखें