खागा फतेहपुर::- आज दिनांक 29 जुलाई को खागा नगर के रावण मैदान में लगी पंडित दीनदयाल एकता विकास प्रदर्शनी का राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा पासवान ने किया फीता काट कर उद्घाटन।
आपको बता दें कि इस प्रदर्शिनी घरेलू समान के साथ रोजमर्रा के सामान सस्ते दामों पर उपलब्ध है। प्रदर्शनी में हरमाला दस रूपए से लेकर 100 रुपए तक का सामान मिलता है। बच्चों के झूलने के लिए छोटे झूले गए एवं बड़े लोगों के लिए बड़े झूले जैसे डिस्को, ट्रेन और काफ़ी ऊंचे झूले की व्यवस्था है। प्रदर्शनी में सबसे ज़्यादा आकर्षक जल परी है जिसे देखने के लिए दूर दूर से दर्शक आते है सुरक्षा की दृष्टि से खागा प्रशासन का पूरा सहयोग है। खाने पीने का स्टाल एवं कपड़ों के भी दुकानें हैं जिसमें सभी प्रकार के कपडे बिकते है प्रदर्शनी में सभी जरूरत की चीजें बाहर से सस्ते दामों पर मिलते है लगभग एक हजार दर्शक रोज प्रदर्शनि में आते हैं और अपने जरूरत के सामान खरीदते हैं। लेडीज कपडे मात्र 100रुपए में उपलब्ध है प्रदर्शनी डरी चादर बेड सीट कंबल आदि सस्ते दामों पर मिलते हैं।यह प्रदर्शनी 30 अगस्त तक रावण मैदान खागा में चलेगी।



