साइबर जागरूकता अभियान में कृष्णा पासवान राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश साशन का हुवा आगमन

 

सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज में जागरूकता अभियान सकुशल हुवा संपन्न

फतेहपुर खागा ::- इस वक़्त की बड़ी खबर से आपको रूबरू करवा दें की कृष्णा पासवान राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश साशन का विद्यालय प्रांगण में हुवा कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात कृष्णा पासवान राज्य मंत्री व अन्य भाजपा के पदाधिकारियों का स्वागत राज कपूर जी ने माल्यार्पण व बुके देकर किया विद्यार्थियों को साइबर जागरूकता अभियान के तहत आज साइबर सेल फतेहपुर पुलिस की टीम के द्वारा सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज खागा में साइबर ठगी से बचने के उपाय बताये गए

निरिक्षक़ विद्या यादव एस एच ओ साइबर थाना फतेहपुर ने विद्यार्थियों को बताया की साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) से बचने के लिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपना ओटीपी या पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें।

• ओटीपी और पिन गुप्त रखें: अपना ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी या पासवर्ड कभी किसी को न बताएं। बैंक या कोई सरकारी अधिकारी फोन पर ये जानकारी नहीं मांगते।
• अज्ञात लिंक से बचें: किसी भी अनजान या संदेहास्पद लिंक पर क्लिक न करें। केवाईसी अपडेट या इनाम का लालच देने वाले मैसेज अक्सर फर्जी होते हैं।
• डिजिटल अरेस्ट से डरें नहीं: पुलिस, सीबीआई (CBI), ईडी (ED) या कोई भी जज वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी या जुर्माने की मांग नहीं करता। ऐसा कॉल आने पर घबराएं नहीं।
• मजबूत पासवर्ड बनाएं: अपने सभी ऑनलाइन खातों के लिए मजबूत और अलग पासवर्ड का इस्तेमाल करें। जहाँ मुमकिन हो, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) चालू रखें।
• सुरक्षित ऐप डाउनलोड करें: केवल आधिकारिक ऐप स्टोर और विश्वसनीय स्रोतों से ही ऐप डाउनलोड करें।

इस मौके पर कृष्णा पासवान राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश साशन, निरीक्षक विद्या यादव साइबर थाना फतेहपुर, उप निरीक्षक प्रभाँशू शुक्ल प्रभारी साइबर सेल, हेड काँस्टबल अखिलेश उपाध्याय साइबर सेल, काँस्टबल विपिन यादव साइबर थाना भाजपा पदाधिकारियों व विद्यार्थियों सहित सैंकड़ो की संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।