नगर पंचायत धाता के व्यापारियों ने राज्य मंत्री का काफिला रोककर दिया ज्ञापन

अतिक्रमण के नाम पर गरीब दुकानदारों के आशियाने को उजाड़ने की हो रही साजिस

कृष्णा पासवान राज्य मंत्री जी ने पी डब्लू डी के जे ई को लगाई फटकार

फतेहपुर खागा ::- धाता थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास फुटपाथ खाली कराने को लेकर पी डब्लू डी के जे ने नगर वासियो को नोटिस देकर सूचित किया की फुटपाथ खाली कर दीजिये नहीं तो बुलडोज़र चलाकर फुटपाथ को खाली करवाया जायेगा।

नगर पंचायत कारीकान धाता के व्यापारियों ने कृष्णा पासवान राज्य मंत्री का काफिला रोककर सामूहिक रूप से लिखित रूप से शिकायती पत्र देकर समस्याओं से अवगत करवाया की हमारी दुकान हटाने के लिए पी डब्लू डी के जे ई साहब आदेश कर गए हैँ की फुटपाथ खाली कर दो नहीं तो हमें मजबूरन कानूनी प्रक्रिया अपनानी पड़ेगी।

धाता के व्यापरियो ने राज्य मंत्री जी से विनम्र निवेदन किया हैँ की हम लोगो को हॉस्पिटल की बाउंड्री वाल तोड़कर दुकान पीछे करने की कृपा करें या तो सरकारी दुकाने बनवाकर जो भी किराया हो उसमे हमको दुकान डी जाये ताकि हम गरीब व्यापारियों का भी कल्याण हो सके अन्यथा हम गरीब व्यापारी बंधू कहाँ जायेंगे हम गरीब व्यापारियों के जीविको पार्जन हेतु सहयोग करें।

इस सम्बन्ध में कृष्णा पासवान राज्य मंत्री से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया की पी डब्लू डी के अधिकारियो को फटकार लगाई गई हैँ की अनैतिक तरीके से व्यापारियों को परेशान करने का कुत्सित प्रयास न करें अन्यथा आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं होगा।

ब्यूरो रिपोर्ट