फतेहपुर खागा ::- धाता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शाहपुर (शुकुलपुर सिहारी) में पूर्वांचल विकास निधि योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024 -25 भैरों कोरी के घर से लाल सिंह जी के घर तक,2024-25,ग्राम जाम में तोता पासी के घर से दिलीप पासवान के घर तक सीसी मार्ग व नाली,2025-26 योजना अंतर्गत ग्राम सिहारी पट्टी में त्रिभुवन सिंह के घर से राजाराम तिवारी के घर से होकर सम्पत पाल के घर तक नाली व सीसी मार्ग, देवरार में शारदा मौर्य जी के घर से अनंत सिंह जी के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन एवं निरीक्षण किया।

यह निर्माण कार्य ग्रामीणों को बेहतर आवागमन, सुगम जल निकासी एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनसुविधाओं के विस्तार हेतु हमारी प्रतिबद्धता निरंतर जारी है।
विकास खंड ऐराया के ग्राम भादर में गुड्डू मिश्रा जी के घर से सुरेश लोधी जी के घर तक इंटरलॉकिंग रोड एवं नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन एवं निरीक्षण किया।
इस अवसर पर ग्रामवासियों से आत्मीय एवं स्नेहिल मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन्हें संबोधित करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कृष्णा पासवान राज्य मंत्री जी के द्वारा नारियल चढ़ाकर विधि-विधान से पूजन कर जनता को समर्पित किया गया फूल माला पहनाकर कृष्णा पासवान माननीय राज्य मंत्री जी का स्वागत किया गया

पाठको को बता दें की शुकुलपुर सिहारी गांव धाता ब्लाक अंतर्गत आता हैँ सीसी मार्ग के लोकार्पण के बाद ग्राम प्रधान जी के आवास में कुछ लोगो के द्वारा लगभग 200 मीटर के लम्बे मार्ग के लिए आग्रह किया गया साथ ही ग्रामीणों ने भरोसा दिलाया हैँ की हम सभी ग्रामीणों का सहयोग निरंतर आपके साथ हैँ इस मौके पर रामा नन्द सिंह, अनिल कुमार सिंह, अजय सिंह सहित सैंकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


