डीएवी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन की दी गई जानकारी

जनपद बांदा।

बाँदा नगर पालिका परिषद की ओर से सेवा ही संकल्प अभियान के तहत 21 सितंबर को डीएवी इंटर कॉलेज में स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम एस.डी. सेवा संस्थान के सहयोग से हुआ जिसमें करीब 90 से 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों को चार डस्टबिन के उपयोग, गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण, सैनिटरी व अन्य अपशिष्ट के उचित निस्तारण तथा नगर पालिका की डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था की जानकारी दी गई।विद्यार्थियों को घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.आनंद कुमार प्रवक्तागण, स्वच्छ भारत मिशन के डीपीएम अभिषेक खरे, गार्बेज क्लीन के प्रवीण नायक, एसबीएम के एसआई देवेंद्र, नगर पालिका के कर्मचारी एस.डी. सेवा संस्थान की सचिव प्रीति साहू,सुपरवाइजर नैंसी यादव सहित टीम के सदस्य मौजूद रहे। युवराज अंबेडकर ट्रस्ट के अंकित अंबेडकर और उनकी टीम ने भी अभियान में सहभागिता की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों से स्वयं स्वच्छता अपनाने के साथ परिवार और आसपास के लोगों को भी कचरा प्रबंधन तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट