खागा फतेहपुर ::- शासन के निर्देशानुसार 2027 की जनगणना के सफल क्रियान्वयन हेतु 7 मई से 21 मई 2026 तक चल रहे स्वः गणना कार्यक्रम के तहत बुधवार को नगर पंचायत खागा के सभागार में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।अधिशासी अधिकारी देवहूती पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं सम्मानित सदस्यगणों को स्वः गणना के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ईओ ने सभी को स्वयं आगे आकर गणना कराने के लिए प्रेरित किया। मौके पर ही 15 लोगों की स्वः गणना कराई गई। वहीं नागरिकों को स्वः गणना के प्रति जागरूक करने के लिए नगर पंचायत द्वारा व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। नगर के मुख्य मार्गों और प्रमुख स्थलों पर जागरूकता होर्डिंग-बैनर लगवाए गए हैं।
अधिशासी अधिकारी देवहूती पाण्डेय ने बताया कि शासन के निर्देश पर 21 मई तक स्वः गणना अभियान चलाया जा रहा है। इसमें प्रत्येक नागरिक को अपनी और अपने परिवार की जानकारी स्वयं ऑनलाइन फीड करनी है। इससे 2027 की जनगणना का काम आसान होगा और सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वः गणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
ब्यूरो रिपोर्ट


