एक दर्जन गांवों को जोड़ने वाली रोड का राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा पासवान ने दी एक और बड़ी सौगात

 

मार्ग निर्माण कार्य के भूमि पूजन से क्षेत्र वासियो में खुशी कि लहर

फतेहपुर खागा – किशनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बहुप्रतीक्षित किशनपुर से पहाड़पुर मार्ग के निर्माण कार्य का शनिवार को शुभारंभ हो गया। खागा विधायक एवं राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया।

करीब चार किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण के लिए लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत हुई है। लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। बरसात के दिनों में कच्चा मार्ग होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
भूमिपूजन के दौरान राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस सड़क के निर्माण से किशनपुर और पहाड़पुर के बीच आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता, संबंधित विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट