–56 वरिष्ठ वकीलों को अँगवस्त्र व कलम देकर किया सम्मानित

फतेहपुर खागा ::- फतेहपुर जनपद की खागा तहसील में मॉडल बार एसोसियेशन के तत्वावधान में १३ जुलाई यानी सोमवार को खागा के बार सभागार में सीनियर अधिवक्ताओ का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दोपहर बारह बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया उसके पश्चात मंचासीन अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में वरिष्ठ अधिवक्ताओ को सम्मानित किया गया।

माडल बार के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने बताया कि खागा बार में लगातार चालीस वर्ष से अधिक समय तक विधि सेवा देने वाले छप्पन वरिष्ठ वकीलों को हमारी बार ने माल्यार्पण करने उपरांत अंगवस्त्र व कलम देकर सम्मानित किया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभिनीत कुमार उपजिलाधिकारी खागा , तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में शैल कुमारी तहसीलदार खागा, सीओ चकबंदी अजय कुमार पोरवार, रवि प्रकाश सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी खागा, नायब तहसीलदार हथगाम, के साथ एल्डर कमेटी के अध्यक्ष श्रीकृष्ण श्रीवास्तव, माडल बार के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, महामंत्री मलखान सिंह मंच पर आसीन रहे।

इस कार्यक्रम के आयोजन में विशेष सहयोग निभाने वाले अधिवक्तागण रामसखा द्विवेदी, कपिल यादव, गोविंद तिवारी, इसराइल फ़ारूक़ी, नफ़ीशुल हरियाले, तथा अजय त्रिपाठी, ने बताया कि हमारी खागा बार में पचासो साल से निरंतर प्रैक्टिस करने वाले वकीलों ने स्वयं तथा उनके साये में तैयार सैकड़ो जूनियर अधिवक्ताओ ने जनपद सहित पूरे प्रदेश में विधिक अनुभव का लोहा मनवाया है उनसे हमे काफ़ी कुछ सीखने को मिला है आज हम अपने वरिष्ठ का सम्मान करेंगे तो कल हमारे जूनियर हमारा सम्मान करेंगे इसलिए हमने हमारी बार का सहयोग से उन तमाम वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित करने की पहल की है।
इस कार्यक्रम की अतिथियों द्वारा काफ़ी प्रशंसा की गई और ऐसे कार्यक्रम बार बार आयोजित किये जाने की बात कही गई इस मौके पर सैकड़ो वरिष्ठ व कनिष्ठ वकील उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट


