
जनपद बांदा।
मंगलवार को गंगा समग्र कानपुर प्रांत के जिला संयोजक बांदा महेश कुमार प्रजापति द्वारा चित्रकूट धाम मंडल के मंडलायुक्त अजीत कुमार को स्टोन पिचिंग मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस मामले को लेकर मांग की गई है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए। महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि मंडलायुक्त द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया है कि टेक्निकल कमेटी गठित करके पूरे मामले की जांच कराई जाएगी एवं जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करवाई जाएगी। महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि लगातार गंगा समग्र के द्वारा नदियों के संरक्षण के लिए और पेड़- पौधों, तालाबों एवं जलीय जीव जंतु के संरक्षण के लिए गंगा समग्र के द्वारा कार्य किया जा रहा है और गंगा समग्र प्राकृति को लेकर विभिन्न-विभिन्न आयामों में काम करता है। महेश प्रजापति ने कहा कि अगर जिले के जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा सिंचाई विभाग एवं जल संसाधन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होती तो यह मामला न्यायालय में ले जाया जा सकता है इसके जिम्मेदार बांदा जिले के जिम्मेदार अधिकारी स्वयं होंगे, अन्यथा कि स्थिति पर जिम्मेदार विभाग के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए और मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की आवश्यक कार्यवाही जल्द सुनिश्चित की जाए। इस दौरान महेश कुमार धुरिया, राकेश कुमार त्रिपाठी, राहुल सिंह, कृष्ण कुमार, एडवोकेट दीपक शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


