‘ठाकुर’ की ‘बस्ती’ में ‘बसंती’ के ‘इशारे’ पर ‘नाचती’ रही ‘जय-वीरू’ की ‘जोड़ी’
नौबस्ता रोड़ का जंगल बन गया था लवर पॉइंट,वहीं ताक लगा ये ढूंढते थे शिकार!
अब आम चर्चा न जाने कितने लव बर्ड्स हो चुके हैं इनके शिकार!
विवादित एवं सरकारी जमीनों पर कब्जों में भूत की गुंडई तो नेताओं का लगता था पावर और पैसा!
बिगड़ैल लड़कों के बड़े गैंग का अगुवा बन बबलू ठाकुर जमीनों पर करता था बड़े खेल
सत्ता की नजदीकी के चलते प्रशासन और पुलिस नहीं कर पाई कभी कार्रवाई!
मंगेतर के सामने युवती से दुराचार एवं धन उगाही की घटना ने पकड़ा तूल तो खुल रहीं अपराधों की परतें!
बबलू सिंगरौल ,जुगेश का भाजपा से गहरा नाता किरकिरी के बाद नेता झाड़ रहे पल्ला!
खागा फतेहपुर ::- फतेहपुर में मंगेतर के सामने युवती से दुराचार कि जिस घटना ने सनसनी फैला राजनीतिक हल्कों में हलचल मचा दी।हकीकत में घटना को अंजाम देने वाले ऐसी ही घटनाएं कर ब्लैकमेल करने एवं धन उगाही के अभ्यस्त अपराधी हैं।यह चर्चा अब आम हो चली है कि इस घटना ने तो तूल पकड़ लिया लेकिन न जाने कितनी घटनाओं का नौबस्ता रोड का वह बड़ा जंगल गवाह है।सत्ता से करीबी का ही नतीजा रहा कि जमीनों पर कब्जों से लेकर उनके नाजायज कार्यों पर सत्ताधारी नेता कवच बनकर खड़े रहे।खबर है कि विवादित एवं सरकारी जमीनों पर कब्जे को लेकर क्षेत्र के ही दो बड़े भाजपा नेताओं से न केवल उनके गैंग की करीबी रही बल्कि उनकी सुरक्षा एवं मदद के साथ-साथ आर्थिक सहायता देकर जमीनों में हिस्सेदारी ली जाती रही है।अब जब मामले ने सूबे में सनसनी फैला दी तो मददगारों ने इनसे संबंध न होने की रट लगानी शुरू कर दी है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के नौबस्ता रोड स्थित जंगल में मंगेतर के साथ गत 24अप्रैल को बैठी युवती के साथ युवराज,ललित एवं बबलू ठाकुर ने ज्यादती व दुराचार कर मंगेतर से ढाई हजार रुपए की वसूली की गई जिसका 26 अप्रैल को अपराध संख्या 115 के तहत विभिन्न धाराओं में अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ और बाद में जब मामला तूल पकड़ा तो प्रकाश में उनके नाम आए।यह वह घटना है जिसने लोगों को स्तब्ध किया तो राजनीतिक गलियारों में हलचल मचाई तो सत्ता भी थर्रा सी गई।पीड़ित युवती के परिवार से मिलने की होड़ में एक के बाद एक राजनीतिक दलों के नेताओं का पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। किसी को सफलता मिली तो कोई नजरबंद कर लिया गया लेकिन जैसे-जैसे तफ्तीस आगे बढ़ रही है नए-नए कारनामें सामने आ रहे हैं।जिस 01लाख के इनामियां बबलू ठाकुर उर्फ भूत को अब तक पुलिस की गठित 07 टीमें पकड़ नहीं पाई हैं हकीकत में वारदात के बाद से कई दिन तक वह सत्ताधारी नेताओं के संपर्क में रहा।जब घटना ने तूल पकड़ा तो नेताओं ने उससे किनारा काटना शुरु कर दिया।
कहानी यहीं समाप्त नहीं होती खबर है कि नौबस्ता रोड का यह जंगल उनके काले कारनामों का बड़ा सबूत है जहां एक दो नहीं बल्कि दर्जनों ऐसी घटनाएं इनके द्वारा घटित की गई है जो शायद लोक-लाज एवं जमाने के डर से पर्दे के पीछे ही रह गईं।बबलू ठाकुर का आधा दर्जन से अधिक युवा बिगड़ैल लड़कों का पूरा का पूरा गैंग है जो बाग के बाहर दूर से या फिर वहीं पेड़ों में चढ़कर बैठ जाता था और यहां पहुंचने वाले लव बर्ड्स को ये अपना शिकार बनाते थे।इनके साथ ब्लैकमेल एवं धन उगाही की घटनाएं की जाती रही हैं।अब जब इस घटना ने तूल पकड़ लिया है तो इनके काले कारनामों की चर्चा क्षेत्र में आम हो चली है।हकीकत तो यह भी है कि नौबस्ता रोड़ का प्रेमी युगलों के लिए यह जंगल लवर पॉइंट बन गया था। जो पुलिस की निगाह से दूर सा रहा।इतना ही नहीं सत्ता का नशा इन पर इस तरह से सवार था कि क्षेत्र में नेताओं के साथ प्रचार की होर्डिंगों में इनकी फोटो,जमीनों में कब्जों के दौरान नेताओं के सिफारसी फोनों ने इनके हौसले और बढाए।अब यह भी चर्चा है कि नगर पंचायत की कई जमीनों,मुक्तिधाम,संग्रामपुर,अमांव,गौरैय्या माता मंदिर के पास विवादित एवं सरकारी करोड़ों की जमीनों पर उनके कब्जा के पीछे गॉडफादर के रूप में सत्ताधारी नेता ही रहे।
विवादित जमीनों की खरीद में इन्हीं नेताओं का पावर,पैसा लगता था और गुंडई करने का ठेका बबलू ठाकुर उर्फ भूत ने ले रखा था।भाजपा नेता जुगेश की नजदीकी एवं पुलिस की कार्रवाई भी इसी कड़ी का हिस्सा रही है लेकिन जिस तरह से जुगेश पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और उसे बेल मिली उस पर भी पुलिस की लचर कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं?हकीकत में पुलिस ने अगर पड़ताल को और गहरी किया तो बबलू ठाकुर के ब्लैक मेलर बड़े गैंग का खुलासा सामने आएगा लेकिन अभी फिलहाल बड़ी चुनौती मुख्य आरोपित बबलू ठाकुर बना हुआ है जो पुलिस की पकड़ से दूर है।उसकी गिरफ्तारी को लेकर भी उसके सहयोगी नेताओं की तरफ ही टकटकी लगाकर पुलिस देख रही है।जिस तरह से एक के बाद एक जमीनी विवादों,घटनाओं एवं विवादित मसलों में सत्ता से जुड़े लोगों का नाम आता रहा है उससे जीरो टॉलरेंस वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं?इसी बीच पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने घटना को लेकर आरोपियों को लेकर कड़ी कार्रवाई की प्रतिबद्धता को दोहराया है।
ब्यूरो रिपोर्ट


