कृष्णा पासवान राज्य मंत्री का प्रयागराज सर्किट हॉउस में हुवा आगमन कार्ययोजना के सम्बन्ध में हुई बैठक

प्रयागराज ::- सर्किट हाउस, प्रयागराज में माननीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह जी की अध्यक्षता में आयोजित मंडलीय कार्ययोजना एवं समीक्षा बैठक में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विकास कार्यों में गुणवत्ता तथा समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन, विकास एवं जनसेवा के संकल्प को पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है।

कृष्णा पासवान राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार पशुधन एवं दुग्ध विकास विभग ने बताया की पर्यटन विभाग से मंदिर के जीर्णोद्धार व नये सिरे से निर्माण कार्य के लिए, क्षेत्र में विकास के लिए जो साशन द्वारा योजनाएँ हैँ उसे जनता को समर्पित करने में जो भी कार्य व जिस भी मंत्रालय में जाना पड़ेगा वहाँ जाकर विकास कार्य करेंगे।रामलीला ग्राउंड में 3 करोंड 1 लाख पास हुवा हैँ।एकड़ला का सूर्य मंदिर , कबरे का शिव मंदिर के लिए कार्य योजना में हैँ शीघ्र अति शीघ्र विकास कार्य की शुरुआत हो जायेगी।