तीन साल से जमीन विवाद में न्याय न मिलने से था आहत, सुरक्षा कर्मियों ने माचिस छीनकर बचाई जान

 

– डीएम कार्यालय के सामने युवक ने डीजल डालकर आत्महत्या का किया प्रयास, मचा हड़कंप

फतेहपुर ::- सदर तहसील स्थित कलेक्ट्रेट में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अपने ऊपर डीजल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक के इस कदम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि युवक करीब तीन वर्षों से चल रहे जमीन संबंधी मामले में न्याय न मिलने से परेशान था। आरोप है कि मामले को लेकर पुलिस और अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई, जिससे आहत होकर युवक ने यह कदम उठाने का प्रयास किया।युवक द्वारा खुद पर डीजल डालने की जानकारी मिलते ही डीएम कार्यालय में तैनात सुरक्षा कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और उसके हाथ से माचिस छीन लिया इससे बड़ी घटना होने से बच गई, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
कलेक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा,पुलिस मामले की जांच कर युवक की शिकायत और जमीन विवाद से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।