कृष्णा पासवान राज्य मंत्री व ज्ञान चंद्र केशरवानी (नगर पंचायत खखरेरु ) के नेतृत्व में संपन्न हुई बैठक

फतेहपुर खागा ::- थाना क्षेत्र नगर पंचायत खखरेरु व विजयीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक कृष्णा पासवान राज्य मंत्री जी के नेतृत्व में हुई। कृष्णा पासवान राज्य मंत्री का ज्ञान चंद्र केशरवानी नगर पंचायत अध्यक्ष खखरेरु ने पटका पहना कर स्वागत किया उत्तर प्रदेश के यसस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के फतेहपुर के आगमन के बाद फतेहपुर में सियासत गरमा गई हैँ सभी दलों ने कमर कस ली 2027 में विधानसभा के चुनाव होने हैँ सभी दल के उच्च पदाधिकारी मैदान में हैँ सभी दल अपने-अपने दल के कार्यकर्ताओ की बैठक कर रहे हैँ अब देखना यह हैँ की इंडिया गठबंधन आएगा या भाजपा का जादू फिर से चलेगा कमल खिलेगा।

कृतार्थ अग्रहरि संयोजक खखरेरु (DLP) ने बताया यह एक डिजिटल माध्यम हैँ पार्टी की जन कल्याण कारी योजनाओं भाजपा की कार्यशैली, इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा सकती हैँ अपने बूथ को शशक्त बनाने के लिए प्रयासरत हैँ।

विमलेश पाण्डेय जिला मंत्री भाजपा ने बताया की डी एल पी सभी कार्यकताओ को करना हैँ गली-गली में भाजपा के जिम्मेदार लोगो को चयन करना हैँ।


ब्लाक विजईपुर में बैठक के उपरांत सभी कार्यकर्ताओ को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया इस मौके पर आदित्य त्रिवेदी, कृष्णा पासवान राज्य मंत्री,ज्ञान चंद्र केशरवानी नगर पंचायत अध्यक्ष खाखरेरु, विमलेश पाण्डेय जिला मंत्री, प्रशांत केशरवानी, भोला चौरसिया, तौफ़ीक़ अहमद सहित भाजपा के जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे।



