जनपद बांदा।
“हर बच्चे को शिक्षा, हर हाथ में कलम” के संकल्प को साकार करते हुए हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन, बांदा द्वारा मोहल्ला पीड़ाबाग की जरूरतमंद बस्ती में बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री एवं पौष्टिक स्नैक्स का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कॉपियां, पेंसिल, रबर, कटर सहित बिस्किट और नमकीन वितरित किए गए। नई शिक्षा सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान ने यह संदेश दिया कि छोटे-छोटे प्रयास भी किसी के भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं।
संस्था के संरक्षक हसन उद्दीन सिद्दीकी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक प्रयास बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।
संस्था के अध्यक्ष नदीम उल्लाह खान ने बताया कि हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन हमेशा से समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी सहयोगियों के साथ मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में जनहितकारी अभियान निरंतर चलाती रहेगी, ताकि कोई भी बच्चा केवल संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ सहयोगी सुनील सक्सेना, महामंत्री शाहबाज़ खान ‘हनी’, सहयोगी आरिफ खान, संगठन मंत्री शेख रिज़वान, उपाध्यक्ष जावेद खान, मोहम्मद फरहान, सचिव उमर अली, शाखा प्रमुख मोहम्मद नफीस, कानूनी सलाहकार एडवोकेट समीर उल हक, शाखा प्रमुख अली खान, कोषाध्यक्ष अनस उल्ला खान, सनी सिकंदर, हसीब, उस्मान, अज़हर, उपसचिव गफ्फार खान, आसिफ मसूदी, उपाध्यक्ष कलीम उल्ला खान, शादाब हुसैन, अरूज़, ब्रज बिहारी सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।
यह आयोजन केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज को यह संदेश भी दे गया कि यदि हर व्यक्ति एक बच्चे की शिक्षा का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य अधिक उज्ज्वल और सशक्त बनाया जा सकता है।
Crime 24 Hours / Mitesh Kumar


