बिना SMS के हार्वेस्टर से कटाई करने पर कृषि विभाग की कार्रवाई, हार्वेस्टर सीज

 

*फतेहपुर, 10 अक्टूबर 2026।* फसल अवशेष प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर कृषि विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। विकास खंड देवमई के ग्राम पधारा में बिना स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (SMS) के फसल कटाई करते पाए जाने पर एक हार्वेस्टर को मौके पर सीज कर दिया गया।

यह कार्रवाई कृषि विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री प्रवीण कुमार द्वारा शुक्रवार को की गई। निरीक्षण के दौरान हार्वेस्टर बिना SMS के संचालित होता पाया गया, जो जिला प्रशासन के निर्देशों के विपरीत है।

जिलाधिकारी द्वारा पहले ही सभी हार्वेस्टर संचालकों को SMS के साथ ही संचालन के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

उप कृषि निदेशक फतेहपुर ने बताया कि जनपद के समस्त हार्वेस्टर संचालकों से अपील है कि नियमों का पालन करें, उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।