अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 01 किलो 200 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद

जनपद बांदा।

बांदा जनपद में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन के अंतर्गत “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में थाना मरका पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की जानकारी के अनुसार दिनांक 18/19 सितंबर 2026 की देर रात्रि थाना मरका पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त धीरेंद्र उर्फ बउआ उर्फ धर्मेंद्र पुत्र राम सिंह उर्फ भूरा को ग्राम साड़ा नहर पुलिया के पास से अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 01 किलो 200 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा बरामद अवैध सूखे गांजे को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम धीरेंद्र उर्फ बउआ उर्फ धर्मेंद्र पुत्र स्वर्गीय राम सिंह उर्फ भूरा निवासी इंगुवा थाना मरका जनपद बांदा बताया गया है। उक्त पर मु०अ०सं० 129/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मरका जनपद बांदा में मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार संबंधित व्यक्ति का आपराधिक इतिहास भी प्राप्त हुआ है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मरका सूबेदार बिन्द, हे०कां० लाल विनोद सिंह, हे०कां० शैलेंद्र सिंह, कां० पुनीत त्रिपाठी मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट