सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों ने सुनी जनता की समस्याएं

जनपद बांदा।

जिलाधिकारी बाँदा अमित आसेरी की अध्यक्षता में तहसील अतर्रा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, विकास, आपूर्ति, विद्युत सहित विभिन्न विभागों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्षता एवं प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक बाँदा पलाश बंसल ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को सुना तथा सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट