45 वर्ष से फरार वांछित को पुलिस ने दबोचा

जनपद बांदा।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पैलानी पुलिस द्वारा लगभग 45 वर्ष से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर कर लिया है। पुलिस की जानकारी के अनुसार शनिवार दिनांक 13 जून 2026 को थाना पैलानी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त कल्लू सिंह पुत्र गज्जा सिंह निवासी ग्राम सिंधनकला थाना पैलानी जनपद बांदा को ग्राम कानाखेड़ा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मु०अ०सं० 537/1984 धारा 460 भादवि से संबंधित प्रकरण में वांछित चल रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदलकर रह रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम कल्लू सिंह पुत्र गज्जा सिंह उम्र निवासी ग्राम सिंधनकला थाना पैलानी जनपद बांदा बताया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० प्रेमचन्द्र सरोज तथा का० अनिल अहिरवार मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट