Crime24hours का 8 वाँ स्थापना दिवस सकुशल हुवा संपन्न

खागा फतेहपुर ::-

इस वक्त की बड़ी खबर से आपको रूबरू करवा दें की जनपद फतेहपुर के कोतवाली खागा अंतर्गत माँ सरस्वती हॉस्पिटल में 8 वाँ स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया CRIME 24 HOURS न्यूज चैनल की स्थापना 16 जून 2018 को हुआ था जो कि एक वेबसाइट के साथ शुरू किया गया था। 14 सितंबर 2019 को अपनाधिकार मीडिया प्राइवेट लिमिटेड का नींव पड़ा जिस कंपनी का उद्देश्य मीडिया जगत के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी काम करना है। कंपनी ने 16 जून 2022 को ये ऐलान किया कि 1 जुलाई 2022 से हमारा अखबार प्रकाशित होगा जो अपने निर्धारित समय से स्वाभिमान जागरण नामक दैनिक समाचार पत्र लखनऊ से प्रकाशित होने लगा जो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा रजिस्टर्ड है जिसका RNI नम्बर भी उपलब्ध है और हम चार राज्यों में स्टैब्लिश कर चुके हैं इस सत्र में मैनेजमेंट में कुछ समस्या आ गई थी जो की सत्र आज खत्म हुआ इसमें हमारी संस्था कुछ नया नहीं कर पाई। आज इस आठवें स्थापना दिवस पर हमारे नए डायरेक्टर वेद दीक्षित कार्यभार ग्रहण करेंगे। हमारे नए डायरेक्ट महोदय की अध्यक्षता में एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश से अंसारी साहब की देखरेख में हम सभी लोग मिल कर एक नई दिशा में संस्था को ले जाने का प्रयास करेंगे।
हम शपथ लेते है कि इस नए सत्र में पूरी लगन और ईमानदारी के साथ काम करेंगे इस मौके पर समाचार संपादक आलोक कुमार केशरवानी, कुंवर सिंह लोधी, हनुमंत सिंह, आशीष शर्मा, प्रिंयांशू यादव सहित जिम्मेदार लोग मौजूद रहे.