जेई डी डी सोलंकी का नगर पंचायत खागा निवासियों के लिए खास संदेश

शेयर करे

खागा फतेहपुर ::-

इस वक़्त की बड़ी खबर से आपको रूबरू करवा दे कि फतेहपुर जनपद के नगर पंचायत खागा में कुछ दिन नगर वासियो को विद्दुत आपूर्ति बाधित होने से परेशानी हो सकती है अगर आप खागा निवासी है तो ये खबर आपके लिए जानना बहुत ज़रूरी है ।

हमारे crime24hours न्यूज़ चैनल के समाचार संपादक आलोक कुमार केशरवानी से जेई डी डी सोलंकी ने खास बातचीत करते हुवे बताया की तहसील और थरियांव फीडर की विद्दुत आपूर्ति एक ही पोल से संचालित की जा रही है जिसके दोनों फीडरों 11000 लाइन के तार जर्जर है जिसे बिज़नेस प्लान 2025 के तहत बदला जा रहा है जो कि लगभग 02/01/2026 से 04/01/2026 तक उक्त कार्य कर लिया जाएगा समय 10 बजे 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी उक्त नगर वासी अपने दैनिक कार्य समय से कर ले ।

किशनपुर रोड स्थिति शिबू टेलीकॉम से रोजाना बाजार तक 11000 लाइन के जर्जर तार बदलने का कार्य किया जाएगा इसलिए तहसील फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी ।

Crime24hours/समाचार संपादक आलोक कुमार केशरवानी