देवरिया। लार थाना क्षेत्र के मेहरौना बार्डर पर चौकी के स्टॉफ की सक्रियता से एक बाईक सवार पकड़ा गया। वह बाईक पर एक बैग में 90 पाउच देसी शराब लेकर बिहार जा रहा था।
पुलिस ने बाइक नंबर UP 52 AS 4951 हीरो स्पेलंडर को कब्जे में लेकर शराब सहित तस्कर को लेकर थाने गयी। तस्कर की पहचान विनोद यादव निवासी उकडेरी बिहार के रूप में हुई है।



