स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

फतेहपुर। स्नातक निर्वाचन को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए मानवेंद्र सिंह ने प्रयागराज-झांसी स्नातक खंड के आगामी चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से विमर्श किया। उन्होंने कहा कि संगठन के दिशा-निर्देश एवं निर्धारित योजनाओं के अनुसार सभी कार्यकर्ता चुनावी गतिविधियों में सक्रियता से जुटें और उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करें। प्रत्येक बूथ पर कार्ययोजना तैयार कर पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए मतदाताओं से संपर्क एवं संवाद स्थापित किया जाए।
जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने आसन्न स्नातक चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। वहीं, जिला संयोजक एमएलसी चुनाव उदय लोधी ने जिले की चुनावी संगठनात्मक संरचना को मुख्य अतिथि के समक्ष प्रस्तुत किया।
बैठक में राज्य मंत्री कृष्णा पासवान, विधायक राजेंद्र पटेल, पूर्व मंत्री रणवेंन्द्र प्रताप सिंह, विधायक जय कुमार सिंह जैकी, महामंत्री पंकज त्रिवेदी एवं पुष्पराज पटेल, जिला सहसंयोजक कमलेश योगी, विधानसभा संयोजक अयाह शाह प्रवीण सिंह, विधानसभा संयोजक हुसेनगंज आरपी मौर्या, फतेहपुर विधानसभा संयोजक अभिषेक शुक्ला, रामसजीवन कोविंद सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट