नगर वासियो ने लाइन मैन के ऊपर कामचोरी व रिश्वत लेने का लगाया आरोप
खागा फतेहपुर ::- इस वक़्त की बड़ी खबर से आपको रूबरू करवा दें की फतेहपुर जनपद के नगर पंचायत खागा मे अघोषित विद्युत आपूर्ति से नगर वासियो मे आक्रोश व्याप्त हैँ.
आपको बताते चले की उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनेको जनहित के कार्य किये लेकिन विधुत विभाग के कर्मचारियों ने ठान लिया हैँ की हम काम न करने की सैलरी लेंगे और काम करने का रिश्वत लेंगे आज दिनांक 23/05/2026 को नगर पंचायत खागा के वार्ड नम्बर 18 नई बस्ती विजय नगर के नगरवासी सभासद यशवंत यादव के नेतृत्व मे नगर के संभरान्त वक्तियों का एक समूह अधिशाषी अभियंता विद्युत उपखण्ड प्रथम खागा मे xcn को लिखित शिकायत करते हुवे बताया की वार्ड नंबर 18 मे कार्यरत विद्युत लाइन मैन अजय यादव व राजेश पल बिना रूपये लिए कोई भी कार्य नहीं करते हैँ तथा निहायत ही कामचोर प्रवत्ती के लोगो हैँ राम नगर वार्ड नंबर 18 की विद्युत व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया हैँ जिस कारण आये दिन फाल्ट होते रहते हैँ फाल्ट बनाने के लिए फोन करो तो हिला हवाली करते हैँ व नाजायज़ रूपये की मांग करते हैँ जिस कारण मोहल्ले वासियो मे आक्रोश व्याप्त हैँ मौहल्ले वासियो ने लिखित शिकायती पत्र मे इन दोनों लाइन मैन को हटाने की मांग हैँ
इस प्रकरण मे एक्सीएन खागा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया की किसी भी लाइन मैन को रूपये देने की ज़रूरत नहीं हैँ अगर भविष्य मे इस तरह की कोई भी गतिविधि मे लाइनमैन संलिप्त पाया जाता है तो दण्डनात्मक कार्यवाही की जाएगी. इस मौके सभासद यशवंत यादव, अंशू, प्रतीक बाल कृष्ण द्विवेदी सहित आधा सैंकडा लोगो उपस्थित रहे.
ब्यूरो रिपोर्ट


