देवरिया। समाजवादी पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष व जिला प्रवक्ता प्रज्ञानन्द चौधरी ने दिल्ली के जंतर मंतर पर युवाओं द्वारा किये जा रहे मार्च को अपना समर्थन देते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी के राज मे चहुंओर अराजकता, अपराध व भ्रष्टाचार का बोल बाला है। भाजपा के तथाकथीत राज मे राम मंदिर से लेकर राम मंदिर तक हर जगह लुट पाट व भ्रष्टाचार हो रहा है और प्रधानमंत्री मौन होकर तमाशाबीन बने हुए हैं। देश मे बेपटरी हुई शिक्षा व्यवस्था पर जब इस देश के युवा शांति पूर्वक अपनी बात रखना चाहते हैं तो यह दमनकारी भाजपा सरकार युवाओं पर लाठी बरसाकर देश के युवाओं का हौसला तोडना चाहती है। सोनम वांगचुक जब अनशन कर रहे हैं तो सरकार को चाहिए था की सरकार संवाद का रास्ता अपनाती पर सरकार का दमनकारी रवैया पुरी तरह से दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री चौधरी ने सरकार को चेताते हुए कहा इतिहास साक्षी है हर दमनकारी का अंत हुआ है और भाजपा के दमनकारी नीतियों का अंत भी उत्तर प्रदेश की धरती से शुरु अब इनके दमन के कुछ हि दिन शेष रह गये हैं। उत्तर प्रदेश के लोगों ने मन बना लिया है जिस दिन उत्तर प्रदेश से भाजपा की विदाई हुई उसी दिन से भाजपा के अहंकार का किला ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा।
युवाओं का दमन करने वालों के कुछ ही दिन शेष- सपा प्रवक्ता


