देवरिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (बीएनएस), जनपद शाखा देवरिया के नवनियुक्त एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के लिए एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
इस समारोह में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने संगठन के संविधान के अनुरूप पद की गरिमा, गोपनीयता, ईमानदारी, निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (बी.एन.एस.), उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा, देवरिया द्वारा रविवार, दिनांक 19 जुलाई 2026 को बी.आर.सी. सभागार, देवरिया में “नवनियुक्त एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह” गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों के कर्मचारी, संगठन के पदाधिकारी तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।समारोह के मुख्य अतिथि आर.के. वर्मा, अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश रहे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आर.के. निगम, महामंत्री, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश थे, जबकि समारोह की अध्यक्षता अजय प्रकाश धर द्विवेदी, पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, उत्तर प्रदेश द्वारा की गई।
कार्यक्रम में नागेन्द्र भूषण पाण्डेय (संप्रेक्षक, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश), भूपेश कुमार सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ), सुशील कुमार सिंह यादव (प्रदेश महामंत्री, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ), नितिन चतुर्वेदी (प्रदेश उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद), मदन मोहन पाठक (प्रदेश उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद) तथा दिनेश मणि मिश्रा (अंचल प्रभारी, गोरखपुर मण्डल) की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
नई कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारी
समारोह में जनपद शाखा के पदाधिकारियों की घोषणा की गई
जिसमे अध्यक्ष शौकत अली, मंत्रीआनन्द कुमार शर्मा,कोषाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नेश द्विवेदी,संरक्ष दीनानाथ प्रजापति,उपाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र कुमार तिवारी, विजय कुमार गोंड, रमेश कुमार यादव, अरुण कुमार मिश्र,संगठन मंत्रीज्योति स्वरूप, रितेश्वर पाण्डेय,संयुक्त मंत्री महेश चौहान, सुशील कुमार, रितेश्वर मिश्रा,प्रसेनजीत,प्रचार प्रभारी मनोज सिंह चंदेल,मीडिया प्रभारी अजीत यादव संप्रेक्षक अजय दुबे,जनसंपर्क मंत्री कपिल देव,सांस्कृतिक कार्यमंत्री रामदुलारे शामिल रहे।
मुख्य अतिथि आर.के. वर्मा ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सदैव कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान और न्यायोचित हितों के लिए संघर्षरत रही है। उन्होंने नई टीम से पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता आर.के. निगम ने संगठन की एकता, अनुशासन और सक्रिय सहभागिता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हितों की रक्षा तभी संभव है जब संगठन जनपद से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत और जागरूक हो।अध्यक्षीय उद्बोधन अजय प्रकाश धर द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि संगठनात्मक मर्यादा, आपसी विश्वास और समन्वय ही किसी भी संगठन की सबसे बड़ी पूंजी होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन के विस्तार में उल्लेखनीय योगदान देगी।

संकल्प और आभार कार्यक्रम के अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी अतिथियों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
संपूर्ण समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहाँ उपस्थित कर्मचारियों ने नई कार्यकारिणी के प्रति पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।


