आकाशीय बिजली का कहर: ऐंधा में बिजली गिरने से मवेशी की मौत, किसान को हुआ नुकसान

सुनील प्रजापति ऐंधा जालौन

उरई (जालौन)। जनपद जालौन के ग्राम पंचायत ऐंधा में रविवार शाम मौसम के अचानक बदले मिजाज ने एक किसान पर भारी कहर बरपा दिया। तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 4:30 बजे क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। उस समय गांव के मवेशी खेतों में चर रहे थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर एक मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई।मृत मवेशी ग्राम ऐंधा निवासी सलीम खां पुत्र पीर बख्श का बताया जा रहा है। घटना से पशुपालक को आर्थिक नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटना पर दुख व्यक्त किया।