मेदांता हॉस्पिटल एवं आदर्श व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

फतेहपुर ::-  मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ एवं आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट, सम्पूर्ण भारत के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026 को सिद्ध पीठ बांके बिहारी मंदिर, शांति नगर, फतेहपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में सामान्य रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया। इस दौरान ईसीजी, बीएमडी, पीएफटी, ब्लड प्रेशर तथा रैंडम ब्लड शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चले शिविर में सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श प्राप्त किया। जांच के उपरांत चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक दवाएं एवं उचित चिकित्सकीय सलाह भी प्रदान की।
कार्यक्रम के सौजन्यकर्ता श्री प्रदीप गर्ग रहे। शिविर के आयोजन में प्रभात गुप्ता (मेदांता हॉस्पिटल), जिला अध्यक्ष अभिनव यादव, जिला महामंत्री अमित शरण ‘बॉबी’, कोषाध्यक्ष अभय गुप्ता, संगठन मंत्री राहुल सोनी, जिला उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, संरक्षक मनीषा गुप्ता, प्रदेश महिला अध्यक्ष संगीता गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, महामंत्री अर्चना श्रीवास्तव, देवदत्त निषाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर मंगल सिंह, मोहम्मद सिद्दीकी एवं संगठन मंत्री संजीव चौरसिया सहित आदर्श व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य आमजन एवं व्यापारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना है। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट, सम्पूर्ण भारत की ओर से भविष्य में भी जनहित से जुड़े स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट