फतेहपुर, 08 अक्टूबर 2026। मुख्य चिकित्साधिकारी फतेहपुर ने बताया कि माननीय केंद्रीय मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के कर-कमलों द्वारा गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम से “टीबी मुक्त भारत अभियान—जोश टीम (फेस-1)” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण वर्चुअल माध्यम से देश के समस्त जनपदों में किया गया।
इसी क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार फतेहपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला महासचिव पुष्पराज पटेल जनप्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा सभासद, माय भारत वॉलंटियर्स, एएनओ (एनसीसी अधिकारी), एनसीसी कैडेट्स तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री लालू राम, श्रीमती प्रगति मिश्रा, अश्विनी कुमार जीसी, बीबीजीआरएएमजी, डॉ. साक्षी दुबे (असिस्टेंट प्रोफेसर, मेडिकल कॉलेज), शिवशांत मिश्रा (डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर), विवेक सिंह एवं अजय चौरसिया (कृषि विभाग), पुनीतवीर विक्रम (बीसीजी टीम लीडर), डॉ. एस.एस. शुक्ला (पीएम-जय), ज्ञानेन्द्र तिवारी (डीएचआई), अतुल पाण्डेय (डीजीएम, पीएम-जय) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
वर्चुअल कार्यक्रम के समापन के उपरांत जिला महासचिव पुष्पराज पटेल द्वारा एक टीबी मरीज को पोषण पोटली प्रदान की गई।
इस अवसर पर जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि माय भारत वॉलंटियर्स, एनसीसी कैडेट्स एवं क्लास-1 अधिकारियों की ब्लॉक स्तरीय समितियों के सहयोग से जनपद में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य चिकित्साधिकारी फतेहपुर ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने टीबी से बचाव, रोकथाम, रोग की पहचान एवं समय पर उपचार के साथ-साथ टीबी मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
टीबी मुक्त भारत अभियान ‘जोश टीम’ फेस-1 का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व एनसीसी कैडेट्स ने लिया टीबी उन्मूलन का संकल्प


