नवें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा

जनपद बांदा।
जिले में भीषण की गर्मी पड़ रही है। तापमान प्रतिदिन 40 से 45 डिग्री देश में सर्वाधिक दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में सूरज की तपिश उमस भरी गर्मी जानलेवा साबित हो रही है। वहीं दूसरी ओर इस भीषण गर्मी में पिछले नौ दिनों से भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के में बैनरतले किसान अशोक लाट के समीप चकबंदी विभाग की कार्यशैली और भ्रष्टाचार के – खिलाफ बेमियादी धरने में बैठे हैं लेकिन उनकी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई सुध नही ली जा रही है। भीषण गर्मी के चलते धरने पर बैठे किसानों की हालत अब बिगड़ने लगी है। एक किसान रामऔतार पुत्र रामप्रसाद निवासी-लोहरा रात्रि रात्रि लगभग 10:00 बजे धरना स्थल में ही हीटवेव का शिकार हो गया और उल्टी दस्त से ग्रस्त होकर l गस्त खाकर गिर पड़ा जिसको किसानों द्वारा सरकारी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद स्वस्थ होने पर पुनः धरना स्थल पर लाया गया। शाम लगभग 5 बजे नगर मजिस्ट्रेट व 6 बजे चकबंदी अधिकारी धरना स्थल पर आये। जिनके चेहरे व जुबान पर छाई मायूसी पढ़ी व देखी जा सकती है। चकबंदी विभाग की बेवशी का मुख्य कारण बिना धरातल पर कार्य पूर्ण किये जिले को नम्बर-1 पर प्रदेश में लाने के लिए भेजी जा रही सूचनायें गलत हैं। जिनका विरोध लगातार करते चले आ रहे हैं। इसी कारण विभाग व प्रशासन की उपेक्षा से किसान अनशन को मजबूर हुये। आज के धरने में राष्ट्रीय सचिव हरदत्त पांडेय, मंडल अध्यक्ष बलराम तिवारी, जिलाध्यक्ष महेंद्रसदर बांदा रोहित द्विवेदी, फौजी, मंडल तहसील अध्यक्ष बबेरू अशोक तिवारी, जिला महासचिव जगप्रसाद अवधेश तिवारी, रमेश मिश्रा, उपाध्यक्ष रावेंद्र सिंह, किसान बच्चीलाल, जागेश्वर गुप्ता, सत्यप्रकाश, रामशरण, रामपाल, रामराख सिंह, वीरेंद्र सिंह, भोला सिंह रोहिणी गुप्ता, सीता मिश्रा साहित सैकड़ों किसान एवं महिला मौजूद रहे।
Crime 24 Hours/Pushpendra Raikawar


