जनपद बांदा।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, बांदा के तत्वाधान में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलाँग-2027 के अर्न्तगत जनपद स्तरीय डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप (पी.पी.टी.राउण्ड) का आयोजन शनिवार दिनांक 21 नवंबर 2026 को विकास भवन स्थित रानी दुर्गावती सभागार कक्ष बांदा में पुष्पेन्द्र कुमार जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बांदा की अध्यक्षता में प्रतियोगिता का शुुभारम्भ करते हुये प्रतिभागियों को सम्बोधित किया। प्रतिभागियों द्वारा जनसांख्यिकीय लाभांश एवं मानव पूंजी विकास की थीम पर अपना प्रेजेन्टेशन प्रस्तुत किया गया। जिसमें अदिति मिश्रा ने प्रथम स्थान, दिव्यांश निगम ने द्वितीय स्थान तथा हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ० सतीश कुमार शिवहरे, डॉ० रविन्द्र पन्थ, डॉ० गरिमा द्विवेदी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन में श्रेयांश राय जिला युवा अधिकारी बांदा, अर्चना देवी, सतीश कुमार, आदित्य कुमार, जितेन्द्र कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


