जनपद बांदा।
जनपद की तहसील नरैनी में जिलाधिकारी बाँदा अमित आसेरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: भूमि विवाद, चकबंदी, पुलिस, कृषि, विद्युत, खाद एवं सहकारिता, शिक्षा, छात्रवृत्ति एवं सिंचाई सहित विभिन्न विभागों की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों की जवाबदेही तय: सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने पर विशेष जोर। लापरवाही एवं शिथिलता पर कड़ी चेतावनी दी गई। 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं का बनेगा वोटर कार्ड हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक को जनपद के सभी विद्यालयों में अध्ययनरत 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि कोई भी पात्र युवा मतदाता बनने से वंचित न रहे। छात्रवृत्ति आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई: लंबित छात्रवृत्ति आवेदनों को शीघ्र अग्रसारित कर पात्र विद्यार्थियों को समय से लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। जनता की समस्या का समाधान, प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


