भारी वारिश एवं वज्रपात के सम्भावनाओं के दृष्टिगत एडीएम ने बांदा में जनपद वासियों से की अपील

जनपद बांदा।

बांदा अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व, कुमार धर्मेंद्र ने भारी वर्षा एवं वज्रपात (आकाशीय बिजली) से बचाव हेतु जनपदवासियों को प्रमुख सावधानियाँ बरतने की अपील की है। अपर जिलाधिकारी ने अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनियों पर नियमित ध्यान दें, भारी वर्षा के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, वज्रपात के समय खुले मैदान, ऊँचे पेड़, बिजली के खंभे तथा टावर के नीचे खड़े न हों, सुरक्षित भवन या पक्के मकान के अंदर रहें, बिजली चमकने के दौरान मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर उपयोग न करें तथा विद्युत उपकरणों से दूरी बनाए रखें, खेतों में कार्य कर रहे किसान तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाएँ, जलभराव वाले क्षेत्रों, नदियों, नालों एवं तेज बहाव वाले पानी को पार करने का प्रयास न करें, वाहन चलाते समय गति धीमी रखें और जलभराव वाले मार्गों से बचें, बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में आपदा प्रबंधन की हेल्पलाइन नंबर- 1076 या लैंडलाइन नम्बर 05192 285260 पर तुरंत संपर्क करें या व्हाट्सएप नंबर 09452662412 पर सम्पर्क कर सकते हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व कुमार धर्मेंद्र ने जनपदवासियों को संदेश दिया है कि “सतर्क रहें – सुरक्षित रहें। आपकी सावधानी ही आपका सबसे बड़ा बचाव है।”

Crime 24 Hours / Mitesh Kumar